पहले लिया जायजा फिर कप्तान और कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक

पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर जनपदवासियों के लिए शांति व समृद्धि की मंगलकामना की गयी।

Update: 2022-07-26 13:01 GMT

मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्भलहेड़ा में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर जनपदवासियों के लिए शांति व समृद्धि की मंगलकामना की गयी।


डीएम चन्द्र भूषण सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर थानाक्षेत्र मीरापुर में स्थित सम्भलहेड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी जानसठ सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मंदिर में जलाभिषेक कर जनपदवासियों के लिए शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को मंदिर परिसर में व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।




Tags:    

Similar News