CMO ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण- टीका उत्सव को बनाएं सफल

उन्होंने वहां मौजूदा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ टीका उत्सव को सफल बनाएं

Update: 2021-04-11 13:54 GMT

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ महावीर सिंह फौजदार ने सिखेड़ा व जानसठ में पहुंचकर स्थाथ्य केन्द्रों को निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूदा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ टीका उत्सव को सफल बनाएं।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ महावीर सिंह फौजदार द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिखेड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां कोविड-19़ टीका उत्सव का निरीक्षक कर चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से टीकाकरण कराने के लिये आ रहे लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थी टीकाकरण की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये। इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ टीका उत्सव को सफल बनाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में आज 2,614 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 2354 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 260 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।



Similar News