LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर का फिर बढ़ा दाम - इस बार इतना हुआ रेट

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कंपनी ने इस बार 102 रुपए प्रति सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया है।

Update: 2023-11-01 04:12 GMT

नई दिल्ली। गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस बार 102 रुपए प्रति सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां ने पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपए की बढ़त की थी। इसके साथ ही तब एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 1731.50 रुपए हो गई थी। अब इसकी कीमतों में 102 रुपये की बढ़त की गई है।

अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1731 से 1833 रुपये हो गई है हालांकि रसोई में इस्तेमाल होने वाली वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बदलाव केवल एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है।

Tags:    

Similar News