अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

Update: 2019-08-01 08:12 GMT

मुजफ्फरनगर। तहसील बार संघ व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद में अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के विरोध में 26 जुलाई से तहसील प्रांगण मे आयोजित अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी रहा।

तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज ने बताया कि मुख्य मंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद तहसीलदार व उपनिबन्धक ने जिलाधिकारी के सम्मुख गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसमें जनता के हितो पर कुठाराघात करते हुए ऐसे सामान्य निर्देश प्रस्तावित किये हैं। जिनसे कि आमजन का उत्पीड़न होना निश्चित है। तहसील बार संघ व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी है कि अगर समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो उन्हें आंदोलन को ओर उग्र करने पर बाध्य होना पडेगा। बता दें कि बीत दिवस धरने को व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने अपना समर्थन दे दिया था।

आज धरने की अध्यक्षता सुरेश कपूर व विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन संजय शिवम एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मनोज पाल, खैराती लाल, ज्ञानेन्द्र वर्मा, सुरेश शर्मा, भीष्म शर्मा, अशोक त्यागी, कुलदीप गुप्ता, हेमन्त कुमार, रामकुमार गंगानिया, विवेक कुमार, मुजम्मिल, सतीश शर्मा, नरेन्द्र कुमार गर्ग, पंकज जिन्दल, मेहरचन्द, देवेन्द्र प्रधान, संजय जिन्दल, मोहन लाल बंसल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News