शक्कर में पूछपरख, खाद्य तेल मजबूत, दलहन में नरमी, दाल महंगी, चावल सामान्य

किराना बाजार में शक्कर में खरीदी बढ़त लिए रही। खाद्य तेलों में मांग से तेजी दर्ज की गई

Update: 2021-10-20 13:59 GMT

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी बढ़त लिए रही। खाद्य तेलों में मांग से तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। दलहन में उठाव सुस्त बताया गया इससे भाव मंदे बोले गए। जबकि दाल महंगी बिकी। चावल में कामकाज सामान्य रहा।

किराना बाजार

शक्कर में लिवाली रही। आज शक्कर में कामकाज 3710 से 3760 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर समर्थन से मजबूत बताया गया। खोपरा गोला तथा साबूदाना में लिवाली रही। इससे भाव ऊंचे बोले गए।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग से मजबूती दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका। तिलहन में खरीदी रही, इससे भाव ऊंचे बोले गए।

दाल-दलहन

स्थानीय अनाज मंडी में दलहन कारोबार सुस्ती लिए रहा। इससे आज मसूर सस्ती बिकी। दालों में लिवाली से भाव ऊंचे बोले गए। चावल में कामकाज सुधार लिए रहा।


जारी वार्ता

Tags:    

Similar News