यूपी के इस जिले में लांच हुई सुविधा- 761 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

एक गैस कंपनी की ओर से लांच किए गए घरेलू कंपोजिट सिलेंडर का वजन मौजूदा गैस सिलेंडर से लगभग आधा कर दिया गया है।

Update: 2022-07-29 08:28 GMT

कानपुर। एक गैस कंपनी की ओर से लांच किए गए घरेलू कंपोजिट सिलेंडर का वजन मौजूदा गैस सिलेंडर से लगभग आधा कर दिया गया है। इसका रेट भी पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रूपये होगा। क्षेत्रीय एमएलए ने इस आधुनिक पारदर्शी गैस सिलेंडर को कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में लांच किया है।

शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा एक गैस कंपनी की ओर से निर्मित किया गया घरेलू कंपोजिट सिलेंडर लांच किया गया है। इसका वजन मौजूदा गैस सिलेंडर के मुकाबले लगभग आधा किया गया है। मौजूदा गैस सिलेंडर का वजन गैस समेत तकरीबन 31 किलो रहता है, लेकिन कंपोजिट गैस सिलेंडर का वजन 16.3 किलो होगा। हर तरह से सुरक्षित बताए जा रहे इस पारदर्शी गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस दी जाएगी। इसका रेट भी पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रूपये रखा गया है।

अभी तक उपभोक्ताओं को मिलने वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर 1068 रुपए का मिलता है। लेकिन 10 किलो गैस वाला यह सिलेंडर अब 761 रूपये में मिलेगा। कम वजन होने की वजह से इस गैस सिलेंडर को बच्चों से लेकर महिलाएं तक आराम से उठाकर रसोई तक ले जा सकेगी। तकरीबन छह दशक की यात्रा के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर में गैस कंपनियां बदलाव करने जा रही है।

बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले कई किलो वजन कम है। बताया जा रहा है कि इसमें 3 लेयर निर्धारित की गई है। नये कंपोजिट सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 3350 रूपये निर्धारित की गई है। जबकि पुरानी सिलेंडर की सिक्योरिटी 1450 रूपये है। इस कारण उपभोक्ता 1900 जमा करके इसे बदल भी सकते हैं।

वैसे यह गैस सिलेंडर कई राज्यों में पहले से उपलब्ध है। लेकिन उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर में इस पारदर्शी गैस सिलेंडर की लांचिंग की गई है।

Tags:    

Similar News