महंगाई का एक और झटका - वाहन रखना इस तरह फिर हो गया महंगा

गाड़ी वालों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे क्योकि सरकार की ओर से इंश्योरेंस महंगा किया जा रहा है

Update: 2022-05-26 09:26 GMT

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से जहां एक तरफ पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती करते हुए देशवासियों को थोड़ी राहत दी गई थी, वहीं सरकार के नए फैसले ने आम आदमी को जोर का झटका धीरे से देने के काम किया है। गाड़ी रखने वाले लोगों को अब थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। क्योकि सरकार की ओर से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अब महंगा किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की नई दरें आगामी 1 जून 2022 से देशभर में प्रभावी हो जाएंगी। पिछली बार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में वर्ष 2019-20 में बदलाव किया गया था। जबकि 2020-21 में कोई बदलाव नही किया गया था।

अब एक बार फिर से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के दामों में सरकार की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी अगले महीने से वाहन रखने वाले लोगों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

Tags:    

Similar News