गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा रूद्राभिषेक शुरू-शिवरात्रि तक प्रतिदिन

गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा सावन माह के प्रथम सोमवार को आज विशेष मुहूर्त में भगवान शिव शंकर का दुग्ध से रुद्राभिषेक किया गया।

Update: 2021-07-26 14:17 GMT

मुजफ्फरनगर। गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा सावन माह के प्रथम सोमवार को आज विशेष मुहूर्त में भगवान शिव शंकर का दुग्ध से रुद्राभिषेक किया गया। इसी के साथ संकल्प लिया गया कि शिवरात्रि तक प्रतिदिन भगवान शिव शंकर का अलग अलग द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

भगवान आशुतोष को श्रावण मास बहुत ही ज्यादा प्रिय है। इस मास में जितनी भक्ति भोलेनाथ की की जा सकती है करनी चाहिए। भोलेनाथ दया के सागर हैं और इतने भोले हैं कि मात्र जल चढ़ाने मात्र से अपनी कृपा का अमृत भक्तों पर बरसा देते हैं। इसी कड़ी में आज सावन मास के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा दूध से रुद्राभिषेक किया गया। विद्वान ब्राह्मण पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण पूर्ण विधि-विधान के साथ रूद्राभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिष्ठान, शहद आदि अर्पित किया गया। मंत्र उच्चारण में सहयोगी की भूमिका पंडित शिवम शर्मा ने निभाई। आज के इस पुनीत अवसर पर गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण के प्रवीण महाराज, मनोज सैनी, संजय बंसल, प्रफुल्ल भटनागर, प्रज्वल, विकास कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News