अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को हाईकोर्ट से मिली जमानत

अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

Update: 2023-01-31 06:21 GMT

प्रयागराज। अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जावेद पंप पर लोगों को हिंसा के लिये उकसाने का आरोप था।

गौरतलब है कि प्रयागराज में 10 जून 2022 को हुई अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड का आरोप जावेद पंप पर लगा था। बताया जा रहा है कि जस्टिस समीर जैन ने जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया और कहा है कि जावेद को निजी मुलचका और 2 सिक्योरिटी के साथ रिहा किया जाये।

Tags:    

Similar News