गैस सिलेंडर के दामों में कटौती- आज से ही लागू हुई नई कीमतें

दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1747 रुपए 50 पैसे में मिलेगा।;

Update: 2025-05-01 04:38 GMT

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को थोड़ी राहत दी है। गैस सिलेंडर के कीमतों में 17 रुपए तक की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

बृहस्पतिवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए आज राहत भरा दिन आया है। इंडियन आयल समेत देश की अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में कमी करने का ऐलान किया है।

आज 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ते करते हुए इनके दामों में ₹17 तक की कटौती की गई है। नई कीमतों के मुताबिक कोलकाता में आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1868 रुपए 50 पैसे की बजाय अब 1851 रुपए 50 पैसे हो गई है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपए 50 पैसे से घटकर 1699 रुपए और चेन्नई में 1921 रुपए 50 पैसे के स्थान पर 1906 रुपए 50 पैसे हो गई है।

दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1747 रुपए 50 पैसे में मिलेगा।

Tags:    

Similar News