नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की एक विशेष अदालत ने शादी को झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा सुनायी है।

अभियोजन के अनुसार गोहलपुर थाना क्षेत्र में पीड़िता पन्नी बीनने का काम करती है। उसकी जान-पहचान अभियुक्त राशिद मंसूरी से हो गई थी। अभियुक्त उससे शादी के बहाने अपने घर में रखा। बाद में शादी से इंकार कर दिया। वह अपने घर आई और जहर खा लिया। ईलाज के लिये उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृत्यू पूर्व कथन पर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया था। विशेष अदालत ने इस मामले में आरोपी राशिद मंसूरी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनायी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top