ड्रग्स एवं पोर्न की लत में 30 बच्चों को बनाया शिकार- दोषी को उम्र कैद
![ड्रग्स एवं पोर्न की लत में 30 बच्चों को बनाया शिकार- दोषी को उम्र कैद ड्रग्स एवं पोर्न की लत में 30 बच्चों को बनाया शिकार- दोषी को उम्र कैद](https://www.khojinews.co.in/h-upload/2023/05/25/1720067-6363e2e9-ca34-4bda-b365-920a91f27ae8.webp)
नई दिल्ली। 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दरिंदगी करते हुए उसकी हत्या करने वाले दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि उम्र कैद की सजा पाने वाला युवक मासूम बच्चियों का अपहरण करने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था और फिर उन्हें मौत के घाट उतार देता था। बृहस्पतिवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट की ओर से अपहरण के बाद रेप और फिर उसकी हत्या के मामले में सुनाये गई 1 बड़े फैसले में 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दरिंदगी और फिर हत्या करने वाले रविंद्र कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
![](https://www.khojinews.co.in/h-upload/2023/05/25/1720069-whatsapp-image-2023-05-25-at-093348.webp)
पिछले दिनों दोषी करार दिए गए रेप एवं हत्या के आरोपी को कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला रविंद्र राजधानी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हुए ड्रग्स लेने का आदी हो गया था। इसके बाद उसे पोर्न फिल्म देखने की भी लत लग गई थी। केवल 18 साल की उम्र में रविंद्र ड्रग्स और पोर्न की लत लगने के बाद छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाने लगा था। एक के बाद एक 30 बच्चियों को रविंद्र ने किडनैप कर पहले उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर प्रदेश के कासगंज से दिल्ली में अपनी मां के साथ आया रविंद्र कुछ दिनों बाद ही ड्रग्स का नशा करने लगा था।
इस दौरान उसे पोर्न फिल्म का एक वीडियो भी हाथ लग गया था। वह दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद रात के समय नशा करने के उपरांत छोटी बच्चियों की तलाश में निकल पड़ता था। बताया जा रहा है कि एक रात में तो वह अपने शिकार की तलाश में 40 मील दूर तक पैदल चला गया था।