22 न्यायिक अधिकारियों के तबादले- बबीता रानी सहारनपुर की नई जिला जज

22 न्यायिक अधिकारियों के तबादले- बबीता रानी सहारनपुर की नई जिला जज

प्रयागराज। हाईकोर्ट द्वारा 22 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सहारनपुर में जिला जज के रूप में बबीता रानी की तैनाती की गई है। प्रतिमा श्रीवास्तव को अब उन्नाव का नया जज बनाया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार की देर रात 22 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। उच्च न्यायालय की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक एटा के जिला जज संदीप जैन को अब कानपुर नगर में नया जिला जज बनाया गया है। सहारनपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी अब इसी पद पर ट्रांसफर करते हुए फर्रुखाबाद भेजे गए हैं।

फतेहपुर के जिला जज संतोष कुमार रायपुर अब इलाहाबाद भेजा गया है। कानपुर के जिला जज के रूप में अब एटा से तबादला कर भेजे गए संदीप जैन की नियुक्ति की गई है। उन्नाव के जिला जज हरवीर सिंह का ट्रांसफर फिरोजाबाद एवं जहीर अहमद का बदायूं से झांसी, भानु देव शर्मा का संभल से शाहजहांपुर तथा संजय शंकर पांडे का प्रतापगढ़ से तबादला करते हुए लखनऊ के जिला जज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

प्रेसाइडिंग ऑफिसर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल कन्नौज अजय कुमार श्रीवास्तव द्वितीय को अब जिला जज कन्नौज पद पर भेजा गया है। लखनऊ में एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल तृतीया की चेयरमैन एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल प्रथम बबीता रानी को अब जनपद सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है। कमलेश कुच्छल प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी आगरा को बांदा का नया जिला जज बनाया गया है।

जय प्रकाश पांडेय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मुरादाबाद को सहारनपुर का नया जिला जज बनाया गया है। इसी तरह सुनील कुमार-फोर्थ प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट महराजगंज से जिला जज चंदौली, राज कुमार सिंह प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी मेरठ से जिला जज हरदोई, विजय शंकर उपाध्याय प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी बरेली को जिला जज एटा बनाया गया है।

पंकज कुमार अग्रवाल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट इलाहाबाद को बदायूं का जिला जज बनाया गया है। प्रतिमा श्रीवास्तव एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल यूपी--2 व थर्ड, लखनऊ को उन्नाव का जिला जज बनाया गया है। कुलदीप सक्सेना प्रेसाइडिंग ऑफिसर लैंड एक्वीजीशन रिहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट अथॉरिटी गोरखपुर को बस्ती का जिला जज बनाया गया है।

प्रदीप कुमार सिंह-द्वितीय प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट फैजाबाद को प्रतापगढ़ का नया जज बनाया गया है। इसी तरह संजय कुमार मलिक प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अलीगढ़ को सिद्धार्थ नगर का नया जज बनाया गया है। रणंजय कुमार वर्मा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट औरैया को फतेहपुर का नया जज बनाया गया है। अनिल कुमार अष्टम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मैनपुरी को चंदौसी का नया जिला जज बनाया गया है।22 न्यायिक अधिकारियों के तबादले- बबीता रानी सहारनपुर की नई जिला जज

Next Story
epmty
epmty
Top