5 साल की भतीजी से संबंध बनाने वाले पति का लिंग महिला ने काटा

5 साल की भतीजी से संबंध बनाने वाले पति का लिंग महिला ने काटा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। अपनी 15 साल की भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पति को महिला ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पति की हरकत से आग बबूला हुई पत्नी ने पति को लालच देकर पहले बिस्तर पर बुलाया और उसे बेड से बांधकर उस्तरे से उसका लिंग काट दिया। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाली महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।

दरअसल ब्राजील में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की 15 साल की भतीजी के साथ संबंध बना लिए थे जिसके चलते वह पत्नी की भतीजी के साथ सेक्स संबंध बनाने लगा था।

महिला ने अपने पति को भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके चलते रंगे हाथ पकड़े गए पति की इस करतूत से पत्नी बुरी तरह से नाराज हो गई और इसका बदला लेने के लिए आतुर महिला ने मौका पाकर पहले अपने पति को सेक्स का लालच देकर बिस्तर पर बुलाया और उसकी कलाइयों तथा पैरों को बेड से बांध दिया।

फिर महिला एक उस्तरा निकाल कर लाई और उससे अपने पति का लिंग काटकर उसके के कई टुकड़े कर दिए।

लिंग के अनगिनत हिस्से करने के बाद महिला ने अपने पति के शरीर के निचले हिस्से की तस्वीरें भी ली और लिंग की फोटो खींचने के बाद उसे टॉयलेट में बहा दिया।

पति को उसकी करतूत का सबक सिखाने के बाद सीधी पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने वहां जाते ही बोली गुड इवनिंग ऑफिसर। मैं खुद को सरेंडर करने आई हूं। क्योंकि मैंने अपने पति का लिंग काट दिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कहीं यह बात सुनी है कि काटे गए लिंग को दोबारा जोड़ना संभव नहीं है इसलिए उसने काटे गए अपने पति के लिंग को टॉयलेट के भीतर बहा दिया है।

जानकारी मिल रही है कि पत्नी की दरिंदगी का शिकार हुआ व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी स्थिति फिलहाल अज्ञात रखी गई है।

पुलिस महिला के दावे की जांच कर रही है कि पति ने महिला की 15 वर्षीय भतीजी के साथ संबंध बनाए हैं , क्योंकि ब्राजील में सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र 14 वर्ष है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top