रंजिशन की थी हत्या- 36 घंटे में हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

रंजिशन की थी हत्या- 36 घंटे में हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना जानसठ पुलिस ने 36 घंटे के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 4 नवम्बर 2021 को थानाक्षेत्र जानसठ स्थित ग्राम तालड़ा में मोहित पुत्र रविन्द्र को अभियुक्त सतीश पाल द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी थी, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना जानसठ पुलिस ने आज उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सतीश पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 तमंचा मय 2 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस को पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना नाम सतीश पाल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम तालड़ा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर बताया है। आरोपी ने बताया कि लगभग 04 माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर हमारे मध्य झगडा हुआ था, जिस कारण रंजिशन इस घटना के अंजाम दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।





epmty
epmty
Top