पति-पत्नी ने लगाई फांसी ,पत्नी की मौत, पति गंभीर

पति-पत्नी ने लगाई फांसी ,पत्नी की मौत, पति गंभीर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र मे पति-पत्नी में विवाद के बाद पहले पत्नी ने फांसी लगा ली उसके बाद पति भी फांसी पर लटक गया। फांसी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस रविवार को सुबह पति-पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आई। डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया है जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सिरसागंज निवासी अंकित और उसकी पत्नी सरस्वती उर्फ बबली के बीच किसी बात पर कोई विवाद हो गया था। विवाद के चलते पत्नी बबली फांसी के फंदे पर लटक गई जब अंकित ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वह भी फांसी के फंदे पर लटक गया। परिजनों ने जब दोनो‌ को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी गई और ‌ दोनों को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया । डॉक्टर ने बबली उर्फ़ सरस्वती (25) को मृत घोषित कर दिया‌ जबकि अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। मृतका के पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं‌।‌‌वैधानिक औपचारिकता के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top