अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से गायब मिली 26 लड़कियां अब FIR

अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से गायब मिली 26 लड़कियां अब FIR

भोपाल। अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से गायब 26 लड़कियों के लापता होने के बाद पुलिस ने इस मामले में मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के परवालिया में आंचल नाम से एक बालिका गृह चल रहा था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने अचानक से इस बालिका गृह का निरीक्षण किया। जब उन्होंने बालिका गृह का रजिस्टर चेक किया तो उसमें 68 लड़कियों की एंट्री थी लेकिन मौके पर 41 लड़कियां ही मौजूद थी, उनमें से 26 लड़कियां गायब थी।

बताया जा रहा है कि 6 से 18 साल तक की उम्र की इन 41 लड़कियों के गृह से गायब होने के बाद बाल संरक्षण अधिकार प्रियांक कानूनगो ने मध्य प्रदेश सरकार के अफसरों से इसकी शिकायत की। प्रियांक कानूनगो के हस्तक्षेप के बाद मध्य प्रदेश पुलिस एक्टिव मोड में आई और उसने आंचल बालिका गृह के मैनेजर अनिल मैथ्यू को आरोपी बनाते हुए बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चियों को सड़क से रेस्क्यू कर सरकार को जानकारी दिए गए बिना बगैर लाइसेंस के गोपनीय ढंग से इस बालिका गृह को चलाया जा रहा था।

epmty
epmty
Top