हादसे से कर्राही खाई-गाड़ी गिरने से 14 की मौत-कई गंभीर

हादसे से कर्राही खाई-गाड़ी गिरने से 14 की मौत-कई गंभीर

चकराता। विकास नगर जा रही यूटिलिटी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 19 यात्रियों समेत खाई में गिरी यूटिलिटी कार में बैठे 14 यात्रियों की मौत हो गई है। बाकी बचे यात्री बुरी तरह से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। दुर्घटना स्थल अत्यंत दुर्गम इलाके में होने की वजह से राहत टीम को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा है। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में कई परिवारों के लिए रविवार का दिन काला संडे साबित हुआ है। चकराता क्षेत्र में बायला गांव से यूटिलिटी वाहन में सवार होकर विकासनगर जा रहे यात्रियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरते ही मौके पर हाहाकार मच गया। लेकिन हादसा स्थल पहाड़ियों के बीच स्थित खाई में होने की वजह से कार में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार पहाड़ियों में फंसकर रह गई। काफी समय बाद जब इस हादसे की जानकारी हुई तो सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत टीमों को तुरंत ही दुर्घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

लेकिन दुर्घटना स्थल अत्यंत दुर्गम इलाके में होने की वजह से रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने में समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी वाहन में बैठे 14 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि बाकी बचे यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुई यूटिलिटी वाहन में 19 यात्री सवार थे। दिन निकलते ही हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपने लाव लश्कर के साथ दुर्घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए हैं।



epmty
epmty
Top