हिंसक नीलगाय ने किसान को बनाया अपना शिकार-वीडियो वायरल

हिंसक नीलगाय ने किसान को बनाया अपना शिकार-वीडियो वायरल

हमीरपुर। आवारा पशुओं और जानवरों के आतंक की खबरे लगातार देखने को मिल रही है तो ऐसे ही यूपी के जनपद हमीरपुर में सामने आया, जहां हिसंक नीलगाय ने 60 वर्षीय किसान पर हमला कर दिया है। जिसके चलते किसान की मौत हो गई है। नीलगाय का किसान पर हमले करते हुए एक वीडियो भी सामने आ रहा है।

तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीलगाय किस तरह से सामने से आ रहे किसान को पटक-पटक कर मार रही है। बताया जा रहा है कि हिंसक नीलगाय का शिकार हुए रामआसरे प्रजापति सुमेरपुर का रहने वाला है। जो हर रोज की तरह शाम को घास लेकर घर लौट रहा था। जिस पर हिंसक नीलगाय ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हिंसक नीलगाय के हमले से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों ने हिंसक नीलगाय को पकडने के लिए वन विभाग और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर ने डीएफओ से मांग की है।

वहीं डीएफओ ने वन विभाग की टीम को जल्द से जल्द हिंसक नीलगाय की तलाश कर पकडने के निर्देश दिए है। अब देखा जाए कि स्थानीय लोगों को वन विभाग हिंंसक नीलगाय को कब तक पकड़ पाते है या फिर ऐसे ही हिंसक नीलगाय लोगों को अपना निशाना बनाती रहेंगी।

epmty
epmty
Top