प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने वाली दुल्हन निकली लुटेरी-जेवरात लेकर फुर्र

प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने वाली दुल्हन निकली लुटेरी-जेवरात लेकर फुर्र

कानपुर। प्रेमजाल में फंसाकर युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने वाली दुल्हन लुटेरी निकली। शादी के पांचवे महीने में ही नई नवेली दुल्हन घर में रखी तकरीबन 50 हजार रूपये की नगदी और लगभग 5 लाख रूपये की कीमत के जेवरात समेटकर फरार हो गई और किसी अन्य के साथ तीसरी शादी रचा ली। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर समेटा गया सामान बरामद किए जाने की मांग की है।

शनिवार को जनपद के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि गोविंद नगर निवासी बृजमोहन की बेटी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद कुछ समय तक तो घर में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी। कुछ दिन बाद वह घर से लाखों रुपए की कीमत के जेवरात व तकरीबन 50 हजार रूपये की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने बताया है कि वह लगातार अपनी पत्नी रुचि के बारे में पता लगा रहा था। इसी दौरान उसके सामने एक वीडियो आया, जिसे देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वीडियो में दिखाई दिया कि रुचि किसी लड़के से तीसरी शादी रचा रही है। इस वीडियो के बारे में जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि रुचि ने बीती 2 जुलाई को ही तीसरी शादी रचाई है। पीड़ित ने बताया कि रुचि के माता, पिता भाई और भाभी मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहे हैं। जिसके चलते उनकी बेटी रूचि लड़कों को अपने प्रेमजाल में फंसाती है। इसके बाद उसके साथ शादी करती है और मौका देखकर नगदी और जेवरात समेटकर फरार हो जाती है। अमित का आरोप है कि इस काम में उसका परिवार मदद करता है। अमित के मुताबिक रूचि के पहले पति आर्यन के साथ तो उसके द्वारा मारपीट करते हुए उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई थी।

epmty
epmty
Top