तेज रफ्तार ने ले ली 2 लोगों की जान-3 नाइजीरियन समेत 6 घायल

तेज रफ्तार ने ले ली 2 लोगों की जान-3 नाइजीरियन समेत 6 घायल

नोएडा। ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भयानक हादसे में तेज रफ्तार से दौड़ रही कार हाईवे पर खराब खड़े ट्रैवलर से टकरा गई। ट्रैवलर के पीछे खड़े दो लोग कार की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार में सवार नाइजीरियन मूल के तीन युवकों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही ट्रैवलर में 9 लोग सवार थे। तकनीकी खराबी के चलते ट्रैवलर में गड़बड़ी आ गई और उसने आगे जाने से इंकार कर दिया। ट्रैवलर गाड़ी जिस समय सड़क के किनारे खड़ी हुई थी और उस में बैठे लोग बाहर घूम रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार के साथ हाईवे पर फर्राटा भरती हुई आ रही कार सीधे ट्रैवलर से आकर टकरा गई। जिससे ट्रैवलर के पीछे खड़े दो लोगों की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।


वहीं बाहर खड़े तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि नाइजीरियाई मूल के युवक कार में लहूलुहान स्थिति में फंसे हुए थे। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गाड़ी को काटकर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान काफी समय लग गया। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।



epmty
epmty
Top