समाजवादी पार्टी अपने कर्मों से चुनाव हारीः शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी अपने कर्मों से चुनाव हारीः शिवपाल यादव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कर्मों से चुनाव हारी है। सपा के कर्म ठीक होते तो समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं हारती। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने की वजह भी सपा के सारे लोग जानते हैं। किसकी वजह से सपा चुनाव हारी है यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। नेताजी का पूरा आशीर्वाद उनके और उनकी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि योगी ईमानदार और मेहनती हैं, लेकिन उनके नौकरशाही उनके काबू में नहीं है।

विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने यहां पहुंचे शिवपाल सिंह यादव करहल चैराहा पर बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेशक मेहनती और ईमानदार हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। नौकरशाही भ्रष्टाचार में डूब गई है। सरकार के मंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नौकरशाही में सुधार की बड़ी जरूरत है और मुख्यमंत्री को उसमें सुधार करना चाहिए, अन्यथा जनता सरकार और नौकरशाही को सुधार देगी। शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का सपा से गठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला पार्टी के बोर्ड को करना है। फिलहाल पार्टी 2022 का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू करने जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कुसमरा, कुरावली में भी कार्यक्रमों में भाग लिया।

epmty
epmty
Top