बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु

बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर बिजली गिरी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चाड़ी गांव में शनिवार देर शाम 60 वर्षीय रामनारायण राजभर बारिश होने पर घर के बाहर रखी सूखी लकड़ी हटा रहा था। उसी दौरान अचानक उसपर बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में रामनारायण को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जायेगी।


वार्ता

epmty
epmty
Top