फेम इंडिया टॉप-50 की सूची में मोदी -योगी ने किया टॉप

फेम इंडिया टॉप-50 की सूची में मोदी -योगी ने किया टॉप

लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर आए है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पहले स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी को देश के 99.6 प्रतिशत लोगों ने सबसे प्रभावशाली व्यक्ति माना है।

वही उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फेम इंडिया मैगजीन द्वारा प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी 97 फिसदी लोगों की राय के साथ देश के दूसरे नंबर के लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कठोर निर्णय लेने की क्षमता, बुलंद इरादे व ईमानदार छवि के बल पर देश के अन्य 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।

यह जानकारी फेम इंडिया मैगजीन द्वारा 50 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में साल 2020 के सर्वे में सामने आई है। इस सूची में देश के कुल 8 मुख्यमंत्री शामिल है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह तीसरे स्थान पर आए हैं। टॉप-50 व्यक्तियों की सूची में राजनेता, अभिनेता, उद्योगपति, पत्रकार व ब्यूरोक्रेट्स शामिल किए गए थे। दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले ही मुख्यमंत्री कार्यकाल में अपनी कार्यक्षमताओं व अपने निर्णायक फैसलों से लोहा प्रदेश का मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात जनता की सेवा में काम कर रहे हैं। और उनकी योजनाओं को अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपना रहे हैं।

फेम इंडिया मैगजीन की सूची में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन 6 वें स्थान पर आए हैं। इस सूची में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 10 वें स्थान पर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 वें स्थान पर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13 वें स्थान पर आए हैं। 17 वें स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। 30 वे स्थान पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व 31 वें स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री के रूप में यह पहला कार्यकाल है और उन्होंने हर स्तर पर अपने फैसलों व योजनाओं से सभी का ध्यान आकर्षित किया है जबकि अन्य कई मुख्यमंत्री कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं फिर भी उनको मुख्यमंत्री योगी द्वारा पीछे छोड़ते हुए लोकप्रियता के ग्राफ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरा स्थान मिला है यह मोदी और योगी के फैंस के लिए अच्छी खबर है।

epmty
epmty
Top