रक्षा मंत्री राजनाथ की जन जागरण रैली की सफलता में जुटे मंत्री कपिल देव

रक्षा मंत्री राजनाथ की जन जागरण रैली की सफलता में जुटे मंत्री कपिल देव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में लाये गये कानून को लेकर देश में फैल रही भ्रम की स्थिति को देखते हुए बुधवार को मेरठ जनपद में आयोजित हो रही केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रणनीति तैयार की और मेरठ कूच का आह्नान किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ गांधीनगर स्थित अपने आवास पर बैठक कर, रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर विधानसभा से रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रवाना करने के लिए रूपरेखा बनायी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।


विदित रहें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जनपद मेरठ में एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी के क्रम में प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे


उन्होंने कहा कि सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर फैले भ्रम को मिटाने और इस कानून के बारे में जन-जागरण करने के लिए भाजपा लगातार रैली, जनसभा, जन संपर्क आदि माध्यमों से जनता से जुडी हुई है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने बताया कि सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस जनसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, कपिल त्यागी, हरेन्द्र पाल, संजय गर्ग, मनोज कुमार, राजीव शर्मा, प्रशांत गौतम, प्रदीप शर्मा, अजय सागर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चंद्रवीर, पदम सिंह तोमर, देशबंधु तोमर, रोहिल बाल्मीकि, विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता, नरेश कुमार, सचिन कुमार, गोपाल माहेश्वरी, अनिल, मोहित मलिक, अशोक वर्मा, सचिन चैधरी, मुकेश सिंघल, दीपक मोहन, अंकित गर्ग आदि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top