गंगोह की सियासी चुनौती को फतह करने में जुटे मंत्री कपिल देव

गंगोह की सियासी चुनौती को फतह करने में जुटे मंत्री कपिल देव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में हो रहे उप चुनाव में भाजपा ने जीत का फार्मूला तय करते हुए हर वर्ग को प्रभावित करने का प्रयास किया है। पार्टी की इसी नीति के तहत सहारनपुर जनपद की गंगोह विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मिली सियासी चुनौती को फतह करने के लिए सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल दिन रात जुटे हुए हैं। कपिल देव को पाॅलीटिकल मैनेजमेंट में भी प्रभावशाली माना जाता है। उन्होंने गंगोह में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार जनसम्पर्क कार्यक्रम तय किये हैं।


इसी कड़ी में वह हर वर्ग तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने सिख समाज के बीच भी सभा का आयोजन करते हुए उनको समाज के हित में भाजपा सरकारों के द्वारा किये गये कार्यों और योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गंगोह सीट पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने काम किया है।




स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को गंगोह विधानसभा उपचुनाव के चलते क्षेत्र में सिख समाज की विशाल सभा में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। बता दें कि यह सीट भाजपा के पास ही थी। यहां पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रदीप चैधरी ने जीत हासिल की थी। प्रदीप को लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी ने कैराना से प्रत्याशी बनाया था। इसमें प्रदीप के जीतने के बाद सांसद बन जाने पर गंगोह सीट पर उप चुनाव हो रहा है।


प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गांव देदनौर स्थित गुरद्वारे में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भाजपा नेता सरदार सुखदर्शन बेदी के द्वारा आयोजित विशाल सभा में सरकार और पार्टी की बात को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिख समाज का देश के प्रति सम्मान, बहादुरी व बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने वहा उपस्तिथ सभी को इसका स्मरण कराते हुए भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पूरी तरह खत्म हो गया है। कभी अपराधियों की शरणस्थली यह प्रदेश अब अपराधियों को रास नहीं आ रहा है। आज भाजपा सरकार ने भयमुक्त वातावरण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन भाजपा ही दे सकती है। भाजपा को और मजबूत करने के लिए यह जीत जरूरी है। इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की।

epmty
epmty
Top