M.G. पब्लिक स्कूल में अर्थ डे वीक का हुआ शुभारंभ

M.G. पब्लिक स्कूल में अर्थ डे वीक का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अर्थ-डे मनाया गया। बच्चों को मोर्निंग असेम्बली में जहां प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अर्थ डे मनाये जाने के विषय में जानकारी दी, वहीं उनको अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा रखने और प्लास्टिक फ्री जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूरे सप्ताह विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पर्यावरण जागरुकता पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय में अर्थ-डे वीकली प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन मोर्निंग असेम्बली में बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से संदेश देने का काम किया। नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने स्लोगन राइटिंग, क्राफ्ट, पेंटिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों को प्रकृति से परिचित करने के लिए विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों के पास भ्रमण कराया गया और उनको पृथ्वी के सम्बंध में जानकारी दी गई और बताया गया कि हमारा अस्तित्व धरती माता के प्राकृतिक सौन्दर्य के बने रहने पर ही निर्भर करता है। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं द्वारा उल्लेखनीय प्रस्तुति दी गई, जिसमें प्लास्टिक कचरे से 'धरती माता' की सुरक्षा के लिए अपनाए जा सकने वाले विविध उपायों के बारे में बताया गया। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने वायु, जल, ध्वनि और प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में सभी को जागरूक करते हुए यह सम­ााने का प्रयास किया कि यह मानव जीवन के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

epmty
epmty
Top