कांग्रेस ने नैतिक पार्टी से मिलाया हाथ-परिवर्तन यात्रा में होगी शामिल

कांग्रेस ने नैतिक पार्टी से मिलाया हाथ-परिवर्तन यात्रा में होगी शामिल

लखनऊ। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं नैतिक पार्टी ने आपस में हाथ मिलाते हुए शर्तों के साथ गठबंधन कर लिया है। गठजोड़ होने के बाद नैतिक पार्टी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में भी शिरकत करेंगी।

बुधवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन करने की जानकारी दी है। शर्तों के साथ हुए इस गठबंधन में समझौते के प्रमुख रूप में शर्तों के अधीन नैतिक पार्टी कांग्रेस की सहयोगी पार्टी के रूप में काम करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया है कि 15 दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आरंभ होने जा रही कांग्रेस की सीतापुर तक की परिवर्तन यात्रा में नैतिक पार्टी भी शामिल होगी। उन्होंने बताया है कि दोनों पार्टियों के बीच में संयुक्त रूप से समझौता हुआ है कि नैतिक पार्टी कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल बनाएगी। हम उचित सीटों पर नैतिक पार्टी के साथ भविष्य में भी गठबंधन करेंगे।



epmty
epmty
Top