मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 701 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 701 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 701 व्यक्तियों को 10 करोड़ 83 लाख 52 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई

यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 01 नवम्बर से 07 नवम्बर, 2019 के बीच 392 लाभार्थियों को 06 करोड़ 11 लाख 17 हजार रुपए तथा 08 नवम्बर से 14 नवम्बर, 2019 के दौरान 309 लाभार्थियों को 04 करोड़ 72 लाख 35 हजार रुपए, इस प्रकार 01 से 14 नवम्बर, 2019 के बीच कुल 10 करोड़ 83 लाख 52 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 701 लाभार्थियों को प्रदान की गई।


लाभार्थियों में जनपद आजमगढ़ के मास्टर अब्दुल अलीम, अम्बेडकरनगर के रामनयन, रायबरेली के अखिलेश प्रताप सिंह तथा कानपुर नगर के अपूर्व सचान आदि शामिल



सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद आजमगढ़ के मास्टर अब्दुल अलीम, अम्बेडकरनगर के रामनयन, रायबरेली के अखिलेश प्रताप सिंह तथा कानपुर नगर के अपूर्व सचान आदि शामिल हैं।


लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top