मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल रानी वरुण एक अनुभवी एवं योग्य राजनेता थीं। प्रदेश सरकार के मंत्री के तौर पर उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

कमल रानी वरुण जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक थीं। वे पूर्व में लोक सभा सांसद भी निर्वाचित हुई थीं। कमल रानी वरुण एक समर्पित जनप्रतिनिधि थीं, जो हमेशा समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गाें के कल्याण के लिए प्रयासरत रहती थीं। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय कमल रानी वरुण के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

epmty
epmty
Top