चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शहर के कोने-कोने में जाकर मनाया गणतंत्र दिवस

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शहर के कोने-कोने में जाकर मनाया गणतंत्र दिवस
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सही मायनों में सार्थक किया।


उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व पर महिला सशक्तिकरण का ताजा उदाहरण पेश करते हुए जहां सुबह सवेरे घने कोहरे के बीच टाउनहाल पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी पेश की, तो वहीं महापुरुषों के योगदान के प्रति जनजागरुकता के लिए शहर में स्थातिप सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर श्रद्धा और सम्मान के पुष्प अर्पित किये।


उन्होंने देशभक्ति की अलख जगाकर झांकियों और टोलियों के रूप में तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे स्कूली छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बीच पहुंचकर मिठाईयां बांटी तो वहीं गरीबों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। वह चर्च जाकर प्रभु यीशू के प्रति श्रद्धा भाव से नतमस्तक हुई तो वहीं कन्या इंटर काॅलेज जाकर छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। पूरे दिन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए सक्रिय भागीदारी करती नजर आयी। उन्होंने शहर के हर कोने में हर वर्ग के साथ पहुंचकर गणतंत्र दिवस को हर्ष व उल्लास से मनाते हुए संविधान के मूल्यों को समझाया।


रविवार को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा टाउनहाल में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गानके उपरांत नगरपालिका प्रांगण में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके बाद अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित किये फिर बारी.बारी सभी सभासदोंए अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि भारत रत्न डाण् भीम राव अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया हैए जिसमें सभी को पर्याप्त अधिकार दिये गये। ऐसा संविधान दुनिया में कहीं दूसरा नहीं है। इस संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अनगिनत लोगों ने कुर्बानियां देकर इस देश को आजाद कराया हैए हम सभी को उन महान पुरुषों को हमेशा याद करना चाहिए। अगर वह लोग ना होते तो आज हम खुली हवा में सांस ना ले पाते। उन्होंने पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी संविधान एवं नगर पालिका एक्ट के अनुसार काम करने के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने निकलीं।


सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह और फिर लाला लाजपत राय, डा. भीमराव अंबेडकर, पंडित महामना मदन मोहन मालवीय और फिर आखिर में झांसी की रानी पर माला अर्पण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची और फिर नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ध्वजारोहण किया और फिर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों पर नृत्य किया गया। पालिका अध्यक्ष ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आने वाला कल आप लोगों का है। बहुत मेहनत से पढ़िए अपना अपने परिवार का एवं अपने देश का नाम रोशन कीजिए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सभासद पूनम शर्मा, प्रेमी छाबड़ा, सचिन कुमार, नरेश कुमार, अब्दुल सत्तार मंसूरी, नौशाद कुरैशी, मोहम्मद सरफराज, प्रवीण पीटर, अन्नू कुरैशी, अरविंद धनगर, मोहम्मद याकूब, सलीम अंसारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रविंदर सिंह राठी, नगर शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल, टैक्स आॅफीसर अरुण कुमार, टीएस आरडी पौरवाल, इस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, ओएस पूरन चंद, तनवीर आलम, बिजेन्द्र सिंह, मनोज बालियान, संजीव कुमार, संदीप यादव, अशोक ढींगरा, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top