बेसहारा गरीबों के साथ बांटी भीम कंसल परिवार ने दीपावली की खुशियां

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर जनपद के प्रमुख समाजसेवी और उद्योगपति भीम सैन कंसल के परिवार ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी दीपावली की खुशियां बेसहारा गरीब लोगों के साथ बांटते हुए त्यौहार मनाया। भीम सैन कंसल ने अपने आवास पर दीपावली भोज का आयोजन किया, जिसमें शहर के कुष्ठ आश्रम में रहने वाले गरीब बेसहारा लोगों को मेहमान बनाकर बुलाया गया था।


भीम सैन कंसल के आवास पर आये इन मेहमानों का पूरे परिवार ने स्वागत सत्कार करते हुए उनकी सेवा की और भोजन ग्रहण किया। भीम कंसल व उनके परिवार के सदस्यों ने अपने हाथों से इन गरीबों को भोजन परोसा और उनको दीपावली के अवसर पर उपहार प्रदान करते हुए खुशी खुशी विदा किया।

नई मंडी जानसठ रोड स्थित मीका विहार कालौनी में सिद्धबली ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चैयरमेन उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल के आवास पर इस साल भी दीपावली के अवसर पर सुबह सवेरे काफी चहल पहल नजर आयी। भीम कंसल और उनके परिवार ने अपने आवास पर हर साल की भांति इस वर्ष भी दान पुण्य कर दीपावली मनाई।


समाजसेवी भीमसेन कंसल ने शहर के रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले गरीब बेसहारा लोगों को अपने आवास पर दीपावली भोज के लिए आमंत्रित किया। यहां आये इन मेहमानों को उन्होंने अपने हाथों से खाना परोसकर खाना खिलाया। भीमसेन कंसल ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सेकड़ो महिला, पुरुष और बच्चों को उपहार भी भेंट किये। कुष्ठ आश्रम से आयी संगत ने यहां पर भजन कीर्तन कर समाजसेवी भीमसेन कंसल और उनके परिवार को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भीम सैन कंसल के पिता फूलचंद कंसल, भाई कृष्ण कंसल और अनिल कंसल के अलावा संजीव कुमार व योगेश कुमार आदि भी मौजूद रहे। कंसल परिवार की महिलाओं ने भी गरीब मेहमानों का भरपूर सत्कार किया।

हाईवे पर भी भण्डारा आयोजित


इसके साथ ही समाजसेवी भीम सेन कंसल ने हाईवे पर भी दीपावली के अवसर पर जनता के लिए भण्डारा आयोजित करते हुए प्रसाद वितरित किया। यहां सैंकड़ों लोगों ने भण्डारा में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

epmty
epmty
Top