BJP से रूठी यह पार्टी अकेले उतरी मैदान में-किया उम्मीदवारों का ऐलान

BJP से रूठी यह पार्टी अकेले उतरी मैदान में-किया उम्मीदवारों का ऐलान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन परवान नहीं चढने के बाद जनता दल यूनाइटेड अब अकेले ही मैदान में उतर गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ दो-दो हाथ करने का बिगुल बजा दिया है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी ताल ठोकते हुए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की ओर से जारी की गई 20 उम्मीदवारों की सूची में जनपद वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट से सुशील कश्यप को टिकट दिया गया है। अयोध्या जनपद की गोसाईगंज विधानसभा सीट से मनोज वर्मा, मिर्जापुर जनपद की मड़िहान विधानसभा सीट से डॉक्टर अरविंद पटेल, जनपद सोनभद्र की धोरावल विधानसभा सीट से अनीता कौल, उन्नाव जनपद की बांगरमऊ विधानसभा सीट से राबिया बेगम, जनपद प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से नीरज सिंह पटेल, प्रयागराज जनपद की करछना विधानसभा सीट से अजीत प्रताप सिंह, बलिया जनपद की बैरिया विधानसभा सीट से रमेश चंद्र उपाध्याय, श्रावस्ती जनपद की भीगा विधानसभा सीट से राजेश कुमार शुक्ला, जनपद सोनभद्र की राबर्टसगंज विधानसभा सीट से अतुल प्रताप पटेल, जनपद सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से ओम प्रकाश गुप्ता, जनपद जौनपुर की मडियाहू विधानसभा सीट से सुशील कुमार पटेल मिर्जापुर की चुनार विधानसभा सीट से संजय सिंह पटेल, जनपद ललितपुर की महरौनी सुरक्षित विधानसभा सीट से कैलाश नारायण, जनपद देवरिया की भाटपार रानी विधानसभा सीट पर रामआश्रय राजभर, कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट से सतीश संचान, जनपद प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से संजय राज पटेल, अमेठी जनपद की जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से दिनेश कुमार, रामपुर जनपद की बिलासपुर विधानसभा सीट से जगदीश शरण पटेल और लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से आशीष सक्सेना को उम्मीदवार बनाया गया है।




  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top