केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उ0प्र0 की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अपनी पुस्तक ''बदलाव की बुनियाद'' भी राज्यपाल को भेंट की।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने आवास-7 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आये तमाम लोगों की समस्याएं सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी इस दौरान उप मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने क्षेत्र के विकास के संबंध में वार्ता की उप मुख्यमंत्री ने सभी के प्रार्थना पत्र लेकर विश्वास दिलाया कि जनहित के कार्य हर हाल में कराये जायेंगे।

epmty
epmty
Top