अमरोहा में मंत्री कपिल देव ने समझाया सीएए का सही स्वरूप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ केन्द्र सरकार के द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनसमर्थन जुटाने में भाजपा द्वारा देशभर में अभियान चलाया है। रविवार को उत्तर प्रदेश में कई जनपदों में केन्द्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों की अगुवाई में सीएए जन जागरण पदयात्राओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राज्य सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अमरोहा जनपद में पहुंचकर सीएए पदयात्रा का शुभारम्भ करने के साथ ही लोगों को इस नये कानून का सही स्वरूप समझाते हुए कहा कि यह कानून देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध नहीं है। इस कानून से किसी भी धर्म या समुदाय के व्यक्ति का कोई अहित नहीं होने जा रहा है। विपक्ष इसमें भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में फैल रहे भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाया है


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में फैल रहे भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाया है। इसके लिए हर जनपद में जागरुकता सभा और पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें अमरोहा जनपद में प्रभारी मंत्री के रूप में पहुंचे व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित किया और फिर पदयात्रा का शुभारम्भ किया। वह खुद इस यात्रा में आगे रहे। भारत माता की जय के घोष और सीएए के समर्थन में हो रही नारेबाजी के बीच मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अमरोहा की सड़कों से गुजरते हुए केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गये सीएए को सही ढंग से समझाने का प्रयास किया।



कपिल देव न सम्बोधन में कहा कि सीएए केवल देश में मुस्लिम देशों से आकर शरणार्थी के रूप में रह रहे लोगों को नागरिकता देने के लिए, इससे देश में रह रहे भारतीयों का कोई अहित नहीं होने जा रहा है। जो कानून पहले से बना था, उसमें संशोधन किया गया है। इसे सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने सीएए को लेकर भ्रम पैदा किया है। यह किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों के खिलाफ नहीं हैं, यह तो नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता लेने का इसमें कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाकर राज्य में हिंसा की साजिश रची हैं। हमारी सरकार सभी को सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए कटिबद्ध है, किसी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा।

epmty
epmty
Top