चुनाव में हार से मायूस होने की जरूरत नहीं है : जयंत चौधरी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

चुनाव में हार से मायूस होने की जरूरत नहीं है संगठन को मजबूत करते हुए जनसमस्याओ के लिए आगे आकर लड़ाई लड़े रालोद कार्यकर्ता : जयंत चौधरी




लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान 2019-22 की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा चुनाव में हार से मायूस होने की जरूरत नहीं है संगठन को मजबूत करते हुए जनसमस्याओ के लिए आगे आकर लड़ाई लड़े रालोद कार्यकर्ता।


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देश और देशवासियों और राष्ट्रीय लोकदल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।



लखनऊ प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सर्वप्रथम कार्यालय पर स्थित किसान मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय चौधरीचरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।





राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल डॉ. मसूद अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे आंकलन करने की जरुरत है। हम चुनाव हारे है, लड़ाई नहीं हारे है।






राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दूबे ने कहा सदस्यता अभियान को निष्ठापूर्वक प्रदेश में चलाया जाएगा।






राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा हमारे पास चौधरी चरण सिंह जी की मजबूत विचारधारा है। किसानों,मजदूरों और सर्वसमाज के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे






epmty
epmty
Top