सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अप्पर शिमला के जुब्बल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत झगटान में कोठु संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई जिसमें महिला और चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम के समय पेश आया। बोलेरो कैंपर में महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। कोठु संपर्क मार्ग पर चालक ने बोलेरो कैम्पर को रोका और इसमें रखी सीमेंट की बोरियां उतारने लगे। इसी दौरान बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित हुई और आगे गहरी खाई में जा गिरी। महिला व चालक भी बोलेरो कैम्पर के साथ खाई में गिर गए। हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान तथा घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। हादसे में कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हुआ है।

रोहड़ू के पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र नेगी ने बताया कि सामान उतारते समय हादसा हुआ है और इसमें दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बीच प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों व घायल को फौरी राहत प्रदान की गई है।

वार्ता

epmty
epmty
Top