दुल्हन की धमाकेदार एंट्री- एक हाथ में ट्रैक्टर का स्टेरिंग और दूसरे...

दुल्हन की धमाकेदार एंट्री- एक हाथ में ट्रैक्टर का स्टेरिंग और दूसरे...

जबलपुर। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली दुल्हन ने जब खुद ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप में पहुंचते हुए एंट्री मारी तो दुल्हन के इस अनोखे अंदाज को देखकर लड़का और लड़की पक्ष के लोग हतप्रभ खड़े रह गए। एक हाथ में दुल्हन के ट्रैक्टर का स्टेरिंग था तो दूसरे हाथ से वह आतिशबाजी छुड़ा रही थी। दुल्हन की इस शानदार एंट्री को देखते ही लड़का पक्ष के लोगों ने कहा कि हमारे घर में बहू नहीं बल्कि बेटी आ रही है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुई अनोखी शादी का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक जमुनिया गांव के रहने वाले अखिल पटेल की शादी दमोह की रहने वाली शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों ही परिवार खेती-किसानी से ताल्लुक रखते हैं जिसके चलते शिवानी भी अपने परिवार का हाथ खेती-बाड़ी में बताती है। इसी के चलते दुल्हन ट्रैक्टर चलाना सीख गई थी।


उधर वर पक्ष की इच्छा थी कि शादी में कुछ ऐसा अनोखा हो जाए जो लंबे समय तक यादगार रहे और उसकी यादें लोगों के जेहन में भी बनी रहे। लिहाजा दुल्हन ने शादी के मंडप में ट्रैक्टर पर एंट्री मारने का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक सुर्ख लाल जोड़े में हाथों में मेहंदी लगाकर सजी-धजी दुल्हन ट्रैक्टर पर सवार हुई और वरमाला लेकर मंडप में ट्रैक्टर से एंट्री मारने के बाद वह स्टेज पर पहुंची।

दुल्हन को इस धाकड़ अंदाज में ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंचते देखकर घराती और बाराती दोनों ही हैरान रह गए। हालात ऐसे थे कि दुल्हन बनी शिवानी जहां एक हाथ से ट्रैक्टर का स्टेरिंग संभाल रही थी तो वही दूसरे हाथ से वह आतिशबाजी भी करती हुई चल रही थी। अब इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और दुल्हन की मंडप में ट्रैक्टर की एंट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शिवानी के इस अनोखे अंदाज की वीडियो देखने वाले लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। उधर दुल्हन की एंट्री को देखकर वर पक्ष के लोगों का कहना है कि हमारे घर में बहू नहीं बल्कि बेटी आ रही है।

epmty
epmty
Top