बालाजी शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने को एसपी सिटी ने झोंकी ताकत

बालाजी शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने को एसपी सिटी ने झोंकी ताकत

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर निकाली जा रही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्री बालाजी महाराज की शोभा यात्रा को शांति के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर की यातायात व्यवस्था एवं शोभा यात्रा को सुचारू ढंग से संपन्न करने के लिए एसपी सिटी लगातार भ्रमण करते कर ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दिए हैं।


मंगलवार को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बाद जिला मुख्यालय पर नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से निकाली जाने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्री बालाजी महाराज की शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर शोभायात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।


पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा शोभायात्रा के दौरान अधिनस्थ अधिकारियों को रूट व यातायात व्यवस्था को सुदृढ रखने, शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रुट का ही प्रयोग हो यह सुनिश्चित करने, डीजे पर राजनैतिक/भडकाऊ गानों का प्रयोग न हो यह भी सुनिश्चित करने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शहर का सौहार्द बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

epmty
epmty
Top