मुख्यमंत्री आवास से सामान लेकर निकले शिवराज - सरकारी बंगले में शिफ्ट

मुख्यमंत्री आवास से सामान लेकर निकले शिवराज - सरकारी बंगले में शिफ्ट

भोपाल। राज्य के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया है और वह सरकार से मिले बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। नए आवास में पत्नी साधना सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री का तिलक करने के बाद आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

बुधवार को 18 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान अपनी यादों को मुख्यमंत्री आवास में छोड़कर सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास को खाली करने के बाद अपने सामान को सरकार से लिंक रोड पर मिले 74 बंगला स्थित आठ नंबर बंगले में शिफ्ट कर दिया है। सरकारी आवास में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का पत्नी साधना सिंह ने तिलक लगाकर और आरती उतार कर स्वागत किया।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास के भीतर स्थित मंदिर में पूजा की और गौशाला पहुंचकर गौ माता के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शिवराज सिंह चौहान को भावपूर्ण विदाई दी।

epmty
epmty
Top