संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं- बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा

संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं- बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा

नौरोजाबाद। निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग एवं प्रवचन के आयोजन में बताया गया कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म अथवा संप्रदाय नहीं है बल्कि यह एक बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा है और संत निरंकारी मिशन के अंतर्गत सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से लोगों को बुराई से अच्छाई के रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाया जाता है।

मंगलवार को उमरिया जिले के नौरोजाबाद बाजार पूरा निवासी गायत्री तेजवानी के निज निवास पर निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। आयोजन में संत निरंकारी मिशन के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।


ब्रह्मज्ञानी संत रमेश लाल अग्रवानी के द्वारा सत्संग में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं है बल्कि यह एक बड़ी आध्यात्मिक विचारधारा है । उन्होंने कहा कि लोगों को सर्वव्यापी , सर्वशक्तिमान, परमपिता परमेश्वर को मानना चाहिए, साथ ही गुरु के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन के द्वारा सत्संग और प्रवचन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सद्गुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज कहते थे कि जात पात का भेदभाव भूलकर सभी मानव को एक समान और एक भाव से देखो, तभी मानव का कल्याण संभव हो पाएगा। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हीरा जेठाई, भगत राम जगबनी, महेश छतवानी, रोहित जगवानी, रॉकी तेजवानी, गायत्री तेजवानी, जितेंद्र तेजवानी, सहित दूर दराज से आए हुए सैकड़ों निरंकारी मंडल के सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top