RJD नेता का शव बरामद

RJD नेता का शव बरामद
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता का शव खेत से बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजद नेता रवि यादव (30) का शव खेत से बरामद किया गया है। राजद नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है। वह बुधवार की शाम गड़हनी बाजार किसी काम के सिलसिले में गये थे लेकिन इसके बाद वापस लौटकर घर नहीं आये।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top