CM चेहरे को लेकर फंसा पेंच,तेजस्वी यादव पर RJD किसी समझौते के मूड में नहीं

CM चेहरे को लेकर फंसा पेंच,तेजस्वी यादव पर RJD किसी समझौते के मूड में नहीं

पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ी सियासी खबर है। विपक्षी महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर पेंच फंस गया है। महागठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामने रखे गए मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव को खारिज करते हुए उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री चेहरा के रूप में प्रस्तुत किया है। दूसरी ओर महागठबंधन के एक और घटक दल विकासशील इंसान पार्टी ने अपने अध्यक्ष मुकेश सहनी के लिए उपमुख्यमंत्री चेहरा के लिए दावा ठोका है। इस मामले में आरजेडी किसी समझौते के मूड में नहीं है।

आरएलएसपी के प्रवक्ता धीरज कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के मुख्यमंत्री चेहरा हैं, न कि महागठबंधन के। मुख्यमंत्री में अभी मुख्यमंत्री चेहरा तय ही नहीं हुआ है। महागठबंधन में इस पद के लिए सबसे योग्य चेहरा उपेंद्र कुशवाहा का है। उनका नाम बिहार के बड़े नेताओं में लिया जाता है। उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने बिहार के मुद्दे पर पद का त्याग भी किया है।

epmty
epmty
Top