शिक्षा, स्वास्थ्य एंव संस्कृति की रक्षा हेतु एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

शिक्षा, स्वास्थ्य एंव संस्कृति की रक्षा हेतु एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

हरिपुर । एकल अभियान रामपुर भाग कार्यालय हरिपुर (आनी) में कार्य समीक्षा बैठक का शुभारंभ श्यामा नंद और संभाग प्रमुख रक्षा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रामपुर भाग की इस दो दिवसीय भाग कार्य समीक्षा बैठक में दक्षिण हिमाचल संभाग प्रमुख रक्षा ठाकुर ने अंचल स्तर से आए एकल की समितियों के माध्यम से एकल अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की और एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर रामपुर भाग के विकास प्रमुख मनोहर लाल ने एकल अभियान के विकास कार्यों पर समितियों को जानकारी दी।

इस अवसर रामपुर भाग के नव-नियुक्त अध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा विशेषतौर उपस्थित रहे अध्यक्ष के अनुसार पंचमुखी शिक्षा को गांव-गांव में लागू कर गांव के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करना व हमारी शिक्षा, स्वास्थ्य एंव संस्कृति की रक्षा हेतु एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस बैठक में प्रान्त मंत्री विश्व हिंदू परिषद देव कुमार नेगी, साहिल बलिया विभाग संगठन मंत्री व समिति के अशोक, दलीप ठाकुर, राकेश, तिलक व अंचल समिति मंजीत, वेद प्रकाश, भाग व अंचल टोली के कार्यकर्ता भी उपस्तिथ रहे। यह जानकारी एकल भाग रामपुर के कार्यालय प्रमुख श्री योग राज ने प्रेस को दी।

epmty
epmty
Top