मेयर ने झटक दिया कांग्रेस का हाथ-पकड़ लिया भाजपा का साथ

मेयर ने झटक दिया कांग्रेस का हाथ-पकड़ लिया भाजपा का साथ

जबलपुर। विपरीत बह रही हवा का रुख देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मेयर साहब कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ हो लिए है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं मेयर ने अपने साथियों के साथ भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी का साथ पकड़ लिया है।

बुधवार को तेजी के साथ हुए घटनाक्रम के अंतर्गत जबलपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं मेयर जगत बहादुर अन्नू ने कांग्रेस का हाथ झटककर भारतीय जनता पार्टी का साथ पकड़ लिया है। जगत बहादुर अन्नू कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खासमखास माने जाते हैं। नगर निकाय चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं तरुण भनोट ने मेयर पद के प्रत्याशी के तौर पर जगत बहादुर अन्नू का सबसे ज्यादा जमकर प्रचार किया था। हालांकि जबलपुर में नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में है।

लेकिन अब बुधवार को मेयर को भी अपने पाले में खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उस समय कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है, जब मेयर जगत बहादुर अपने साथियों के साथ भगवा चोला धारण करते हुए बीजेपी में शामिल हो गए।


epmty
epmty
Top