IPS अधिकारी का खोया 50 हजार रूपये का पेन- महकमे में मचा हडकंप

IPS अधिकारी का खोया 50 हजार रूपये का पेन- महकमे में मचा हडकंप

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के जनपद कुल्लू में एक महिला आईपीएस अधिकारी बाजार में पेन खो गया, जिसके बाद महकमें में हडकंप मचा गया क्योंकि पेन की कीमत 50 हजार रूपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद कूल्लू के ढालपुर बाजार में महिला आईपीएस अधिकारी खरीदारी करने के लिये गई थी। इसी दौरान उनका एक महंगा पेन कहीं खो गया। पेन खोने के बाद से विभाग में हडकंप मच गया। इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गुरूदेव शर्मा ने कहा कि पेन गुम होने की बात सही है लेकिन मामले को बेवजह तूल दी गई है। बताया जा रहा है कि कमांडेंट के पद पर तैनात महिला आईपीएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिसभर्ती की ड्यूटी पर आई हुई थी। पुलिस द्वारा महिला आईपीएस अधिकारी के पेन का ढूंढा गया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। महिला आईपीएस अधिकरी के खोये हुए पेन की कीमत 50 हजार रूपये बताई जा रही है।



epmty
epmty
Top