1 दिसंबर से इस देश में भारतीयों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

1 दिसंबर से इस देश में भारतीयों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

नई दिल्ली। थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया ने भी भारतीयों को 1 दिसंबर से वीजा फ्री एंट्री देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि थाईलैंड , श्रीलंका और नेपाल पहले से ही भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देता रहा है। अब इस कड़ी में मलेशिया का नाम भी जुड़ गया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बीती रात अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस में भाषण के दौरान घोषणा की कि भारत और चीन के नागरिकों को 1 दिसंबर से 30 दिनों तक के लिए वीजा फ्री एंट्री देगा हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वीजा फ्री एंट्री की छूट कितने समय के लिए लागू होगी।

बताया जाता है कि इस वीजा फ्री एंट्री की छूट का ऐलान मलेशिया के पर्यटन क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि चीन और भारत से काफी लोग मलेशिया जाते हैं।

epmty
epmty
Top