3 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

3 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने सोमवार को तीन पाक विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की।

नेहरा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद सभी को बधाई देते हुये जिम्मेदार भारतीय नागरिक बनने की शुभकामना भी दी।

आधिकारिक सूत्राें ने बताया कि भारतीय नागरिक बन चुके इन तीन पाक नागरिकों में 55 वर्षीय श्रीमती दीपन देवी, 59 वर्षीय श्री मुरलीधर पति पत्नी है, जो कि नौ साल पहले अमरकोट से जयपुर आये थे तथा वर्तमान में फैक्ट्री में काम करके गुजर बसर कर रहे है।

इसी प्रकार अपने पिता के साथ आई हुई 18 वर्षीय ममता मेघवाल वर्तमान में 12वी कक्षा में पढ़ती है। करीब 16 साल पहले रहीम्यार खान (पाकिस्तान) से जयपुर आये थे और वर्तमान में पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। ममता ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। अब वह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती है।

वार्ता

epmty
epmty
Top