जमीन में धंसी अवैध कोयला खदान बन गई 3 लोगों की कब्रगाह

जमीन में धंसी अवैध कोयला खदान बन गई 3 लोगों की कब्रगाह

धनबाद। अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए विकसित की गई खदान के ढह जाने से उसके नीचे दबे तीन लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के खदान के नीचे दबने की आशंका है, जिसके चलते रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को झारखंड के धनबाद जिले में हुए एक हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। अवैध कोयला खदान के ढहने से मलबे में दबे 3 लोगों की मौत हो गई है।खदान के मलबे में अभी कई अन्य लोगों के दबने की आशंका है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया है कि धनबाद के झरिया स्थित भौंरा में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की अवैध खदान ढहने की सूचना पुलिस को मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए खदान के मलबे में दबे एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ढही खदान के भीतर कितने लोग दबे हैं, अभी इसकी समुचित जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

epmty
epmty
Top