एयरलिफ्ट कर हिमाचल CM को शिफ्ट गया दिल्ली- एम्स रेफर

एयरलिफ्ट कर हिमाचल CM को शिफ्ट गया दिल्ली- एम्स रेफर

शिमला। पेट में हुए दर्द की शिकायत के बाद आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराए गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एयरलिफ्ट कर राजधानी दिल्ली भेजा गया है। जहां एम्स में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जाएगा।

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर किए गए हैं। चिकित्सकों द्वारा उन्हें रेफर किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर की सहायता से राजधानी दिल्ली ले जाया गया है। जहां एम्स अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सीएम का इलाज किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को बृहस्पतिवार के दिन सवेरे के समय पेट में दर्द होने की शिकायत हुई थी, जिसके चलते सीएम को आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री के जरूरी टेस्ट कराए गए थे, जिनमें सीएम के पेट में इंफेक्शन होने का पता चला है। शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा मुख्यमंत्री को दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

epmty
epmty
Top